G-HMMWBCZ928
Thursday, September 24, 2026
HomeTop Storiesएक दिन में रिकॉर्ड 193 संपत्तियों का कर निर्धारण, बुधवार को 700...

एक दिन में रिकॉर्ड 193 संपत्तियों का कर निर्धारण, बुधवार को 700 से अधिक संपत्तियों से ₹56.55 लाख संपत्ति कर संग्रह

एक दिन में रिकॉर्ड 193 संपत्तियों का कर निर्धारण, बुधवार को 700 से अधिक संपत्तियों से ₹56.55 लाख संपत्ति कर संग्रह

23 सितंबर 2026 | पटना

पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बुधवार को निगम ने एक दिन में रिकॉर्ड 193 संपत्तियों का कर निर्धारण किया। वहीं, सभी छह अंचलों में चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के दौरान 700 से अधिक संपत्तियों से लगभग ₹56.55 लाख का संपत्ति कर संग्रह किया गया।

डोर-टू-डोर संपर्क एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से निगम की टीमें लगातार संपत्ति मालिकों से संपर्क कर रही हैं। अभियान के दौरान 55 संपत्ति मालिकों द्वारा स्व-कर पुनर्निर्धारण किया गया, जबकि 23 संपत्तियों का निगम की टीम द्वारा पेनाल्टी के साथ पुनर्मूल्यांकन किया गया।

पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर के दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों को कर के दायरे में लाने, पूर्व में निर्धारित कर की जांच करने तथा बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। निगम की टीमें घर-घर पहुंचकर संपत्ति का विवरण सत्यापित करने के साथ ही कर निर्धारण, पुनर्निर्धारण एवं बकाया कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करा रही हैं।

पटना नगर निगम का विशेष अभियान : दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि सफाई और निगरानी कड़ी

*अंचलवार संपत्ति कर संग्रहण*

अजीमाबाद- 132 संपत्तियों से लगभग 4.79 लाख संपत्ति कर प्राप्त

बांकीपुर- 96 संपत्तियों से लगभग 7.42 लाख संपत्ति कर प्राप्त

कंकड़बाग-120 संपत्तियों से लगभग 7.42 लाख संपत्ति कर प्राप्त

नूतन राजधानी-147 संपत्तियों से लगभग 18.70 लाख संपत्ति कर प्राप्त

पाटलिपुत्र-156 संपत्तियों से लगभग 13.18 लाख संपत्ति कर प्राप्त

पटना सिटी- 56 संपत्तियों से लगभग 5.02 लाख संपत्ति कर प्राप्त

*संपत्ति कर निर्धारण एवं बकाया भुगतान के लिए करें संपर्क*

यदि किसी संपत्ति का अभी तक कर निर्धारण या पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है अथवा संपत्ति कर बकाया है, तो संपत्ति के मालिक ऑनलाइन माध्यम से पटना नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधित अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अथवा राजस्व पदाधिकारी से संपर्क कर निगम कर्मियों को अपने घर या प्रतिष्ठान पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कराई जा सकती है।

*कार्यपालक पदाधिकारियों एवं राजस्व पदाधिकारियों के फोन नंबर-*

अजीमाबाद अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्रीमती श्रेया कश्यप: 9031669435
राजस्व पदाधिकारी – श्री उज्ज्वल तिवारी: 9650594178

बांकीपुर अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्री गंगाकांत ठाकुर: 9031669437
राजस्व पदाधिकारी – श्री राजेश कुमार: 9308243073

कंकड़बाग अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्री संजीत कुमार: 9031669438
राजस्व पदाधिकारी – श्री शुभम कुमार: 9031668907

नूतन राजधानी अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्री अजित कुमार शर्मा: 9031669439
राजस्व पदाधिकारी – श्री विश्व मोहन प्रसाद: 9431063067

पाटलिपुत्र अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्रीमती पुण्या तरू: 9031669440
राजस्व पदाधिकारी – श्री नवीन कुमार: 9334789621

पटना सिटी अंचल
कार्यपालक पदाधिकारी – श्री आशुतोष कुमार: 9031669442
राजस्व पदाधिकारी – श्री रिजवान अंसारी: 9264447438

सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर 2026 तक अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान कर दें तथा जिन संपत्तियों का अभी तक कर निर्धारण या पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है, वे समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। 30 सितंबर के बाद बकाया संपत्ति कर के भुगतान पर नियमानुसार 1.5 प्रतिशत विलंब शुल्क/दंड लागू होगा।

आम जन की सहूलियत के लिए निगम द्वारा ऑनलाइन, ऑफलाइन और डोर टू डोर सेवा दी जा रही है। आम जन से अपील है कि वे इसका लाभ उठाएं और ससमय संपत्ति कर का भुगतान करें।

****

यह भी पढ़े

अन्य खबरे