Monday, October 21, 2024
HomeTop Storiesजन सुराज साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के अध्यक्ष बने रविश कुमार और...

जन सुराज साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के अध्यक्ष बने रविश कुमार और संतोष कुमार को बनाया गया संगठन महासचिव,विजय कुमार को युवा अध्यक्ष

आरजन सुराज साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के अध्यक्ष बने रविश कुमार और संतोष कुमार को बनाया गया संगठन महासचिव,विजय कुमार को युवा अध्यक्ष 

जन सुराज की साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड समिति की घोषणा और प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन
जन सुराज बेगूसराय जिले के साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड की घोषणा के साथ ही बेगूसराय जिले की सभी अठारह प्रखंडों में जन सुराज की प्रखंड समिति गठित हो गई। आज साम्हो के बिजूलिया स्थित कारेलाल सिंह के मकान में जन सुराज की प्रखंड घोषणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस बैठक में जन सुराज टीम के अलावा जिला जन सुराज के कई नेताओं ने शिरकत किया। बैठक में जन सुराज राज्य अभियान समिति के सदस्य अजीत गौतम,संविधान सभा के सदस्य एडवोकेट रजनीश कुमार सिंह,जिला अभियान समिति संयोजक राम नंदन पासवान,विंग कमांडर रणजीत कुमार,मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ टुनटुन मुखिया, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, बेगूसराय प्रखंड युवा अध्यक्ष अगम कुमार, मटिहानी प्रखंड अभियान समिति संयोजक अम्बरीष कुमार, मटिहानी प्रखंड युवा अध्यक्ष मिलन कुमार, जिला समिति के सदस्य एवं जागो गांव के निदेशक सोमेश चौधरी आदि ने संबोधित किया।
जन सुराज जिला बेगूसराय के मुख्य प्रवक्ता कुमार ने प्रखंड समिति की घोषणा की साम्हो अकहा कुरहा के लिए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई :

अध्यक्ष :रवीश कुमार सिंह
संगठन महासचिव:संतोष कुमार
महिला अध्यक्ष:पूनम चौधरी
किसान अध्यक्ष:संजय कुमार राय
युवा अध्यक्ष:विजय कुमार
सोशल मीडिया प्रभारी:धीरज कुमार
कार्यालय प्रभारी:दयानंद कुमार

उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता
मनोज कुमार

उपाध्यक्ष:
तनिक दास
सरयुग बिंद
मनोज कुमार
राम उदय पासवान
अशोक लाल
राकेश कुमार
दिलीप शर्मा
दिलीप कुमार सिंह
कुमकुम देवी

प्रखंड प्रवक्ता:रंजन कुमार

प्रखंड संयोजक अभियान समिति
राजेश कुमार सिंह
प्रखंड अभियान समिति सदस्य
सोनेलाल ठाकुर
नित्यानंद कुमार
भागीरथ साह
राजन कुमार
प्रमोद यादव
रामाश्रय पासवान
इस कार्यक्रम में जन सुराज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को पीला गमछा ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
घोषणा कार्यक्रम को रजनीश कुमार सिंह,रामानंदन पासवान,विंग कमांडर रंजीत कुमार,अजीत गौतम,सोमेश चौधरी,संजीव कुमार सिंह,सोमेश चौधरी, अगम कुमार,मुकेश कुमार सिंह,अम्बरीष कुमार,मिलन कुमार आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने उपस्थित जन समूह से जन सुराज को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा जन सुराज पार्टी को एक मजबूत संगठन बनाने की अपील की। उपस्थित वक्ताओं ने जन सुराज के पांच संकल्प को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि यदि आप जन सुराज की सरकार बनाते हैं तो ये पांचों संकल्प जरूर पूरा होंगे। जन सुराज की सरकार यदि बनी तो बिहार के बेटों को मजबूरी में घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं करनी पड़ेगी, युवाओं को सस्ते ब्याज पर ऋण मुहैय्या करवा कर उनके गांव में ही दस से पंद्रह हजार के रोजगार की व्यवस्था होगी। प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट जैसे विद्यालय खोले जाएंगे, हुनर मंद महिलाओं को रियायती दर पर ऋण दिया जाएगा। खानेवाली खेती की जगह कमाने वाली खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा 400 रूपये भीख की जगह 2000 महीने की पेंशन दी जाएगी। जन सुराज के नेताओं ने कहा कि

आज तक आप जाति धर्म पर वोट देते आए हैं और नेताओं के बेटे बेटियों को ,राइफल और बंदूक वालों को विधायक चुनते रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में आप अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य की खातिर वोट दीजिए।

संगठन घोषणा कार्यक्रम के पश्चात जन सुराजियो ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस मीटिंग स्थल से प्रखंड कार्यालय के नजदीक पहुंचा जहां जन सुराज नागरिक सहायता केंद्र सह प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

जन सुराज साम्हो अकहा कुरहा प्रखंड कार्यालय
यह भी पढ़े

अन्य खबरे