Saturday, October 5, 2024
HomeTop Storiesभाजपा ने किए दो शिकार, एमपी के इंदौर और देपालपुर विधायकों ने...

भाजपा ने किए दो शिकार, एमपी के इंदौर और देपालपुर विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का थामा दामन

भाजपा ने किए दो शिकार, एमपी के इंदौर और देपालपुर विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस मुक्त भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश में आज दो विधायकों का शिकार कर लिया।

इंदौर के पूर्व मेयर और विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के विधायक पटेल ने आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।बताते चलें की इंदौर के विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर विधायक की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों में की जाती रही है।चर्चा यह भी है की विधायक संजय शुक्ला पर अवैध खनन का एक मामला चल रहा है और एजेंसी की करवाइयों से बचने के लिए उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर पवित्र होने का निर्णय लिया।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा शुरू से पूर्व कांग्रेसियों को भाजपा में लाने में बहुत उदार रही है।भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिन्हें खुले मंचों से भ्रष्टाचारी बताता है उसे भाजपा बांहे फैलाकर भाजपा में शामिल करवाती है।

मोदी जी एक तरफ यह कहते हैं की भ्रष्ट नेता उनका ताप नहीं सह सकते शायद इसलिए कांग्रेस और विपक्ष के तमाम भ्रष्ट नेता एक एक कर भाजपा यानि मोदी जी की शरण में आ रहे हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे