G-HMMWBCZ928
Sunday, November 22, 2026
HomeTop Storiesटॉप 5 मुख्यमंत्री की मासिक सैलरी

टॉप 5 मुख्यमंत्री की मासिक सैलरी

टॉप 5 मुख्यमंत्री की मासिक सैलरी,क्या आप जानते हैं की CM की सैलरी कितनी है।आपको हम बताने वाले हैं उन टॉप पांच राज्यों के CM की सैलरी।

न्यूजलहर:सितंबर 8,2023 आपसे कोई पूछे की राज्यों के CM की सैलरी क्या है तो शायद आप निरुत्तर हो जायेंगे।हम आपकी यह बताने वाले हैं की भारत के कौन से 5 टॉप सैलरी पाने वाले पांच राज्य कौन से है।

आइए हम जानते हैं की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप 5 CM कौन हैं ?

क्या आपको पता है की एक राज्य के CM की सैलरी कितनी है।यह सवाल कोई भी पूछ सकता है की जनसेवा की नियत से राजनीति में आने वाले लोग जो एमपी ,एमएलए या मंत्री मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री बनते हैं उन्हें कितनी सैलरी मिलती है। आपको यह भी जानना चाहिए की ये लोग खुद अपनी सैलरी,भत्ते और सुविधाएं तय करते हैं।क्या आप सभी को यह पता है कि भारत में एक मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है और यदि आपसे कोई यह सवाल पूछ ले तो आपको इसका जवाब मालूम होना चाहिए।

तो आईए जानते हैं की राज्य के मुख्यमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि भारत में किसी राज्य के मुख्यमंत्री को वही स्थान प्राप्त होता है जो देश में प्रधानमंत्री को स्थान प्राप्त रहता है। राज्य में मुख्यमंत्री विधायकों का प्रधान नेता होता है।

CM Salary: मुख्यमंत्री के सैलरी की बात करें तो अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होता है। मुख्यमंत्री का वेतन उस राज्य की विधानसभा तय करती है इसलिए अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री का वेतन भी अलग अलग है।

 

सैलरी के मामले में सबसे अव्वल हैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री जिनका वेतन सबसे अधिक सैलरी पाने वाले टॉप पांच राज्यों में टॉप हैं।आपको बता दें कि भारत में सबसे अधिक वेतन तेलंगाना के मुख्यमंत्री का है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री को प्रतिमाह ₹410000 सैलरी प्राप्त होती है।

दूसरे नंबर पर आते हैं VIP कल्चर को समाप्त करने और राजनीति की कीचड़ साफ करने की कसम खाकर मुख्यमंत्री बने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। अरविंद केजरीवाल को प्रतिमाह ₹390000 सैलरी मिलती है।

CM सैलरी:तीसरे नंबर पर आते हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जिनका मासिक वेतन ₹340000 है।

सीएम सैलरी : चौथे नंबर पर आते हैं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिन्हें ₹335000 की मासिक सैलरी प्राप्त होती है।

वहीं पांचवें नंबर पर आती हैं मां,माटी,मानुष

की चिंता करने वाली बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी जिन्हें प्रतिमाह 1 लाख 15 हजार रुपए सैलरी प्राप्त होती है।

 

सबसे कम सैलरी मिलने वाले राज्यों के मुख्यमंत्री की बात करें तो इस लिस्ट में मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्य आते हैं, जहां के सीएम को प्रति महीने क्रमश: ₹120000, ₹110000 तथा ₹15550 मिलते हैं।

आपको बता दें की उपरोक्त सैलरी के अलावा एक मुख्यमंत्री को मुफ्त आवास,बिजली,टेलीफोन,गाड़ी,तथा भत्ते भी मिलते हैं।इसके अलावा एक मुख्यमंत्री को मुफ्त प्रथम श्रेणी की रेल यात्रा,मुफ्त हवाई यात्रा की सुविधाएं भी मिलती हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने लिए आलिशान मुख्यमंत्री आवास बनाए जाने को लेकर काफी चर्चा में हैं।

इसलिए जब भी जन सेवा का नाम लेकर आपके पास ये वोट मांगने आएं तो समझ जाएं की ये आखिर क्यों सेवा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे