Monday, July 1, 2024
Homeजीवन शैलीMinimalist जीवन शैली क्या है,इसके क्या फायदे हैं ?

Minimalist जीवन शैली क्या है,इसके क्या फायदे हैं ?

Minimalist जीवन शैली क्या है,इसके क्या फायदे हैं ?

For illustration

स्कूल के दिनों में आपने “सादा जीवन उच्च विचार” के बारे में जरूर पढ़ा या सुना होगा। हमलोग गांव में पूर्वजों की लोकोक्ति “चाल चलो सादा निबहे बाप दादा” जैसी लोकोक्तियां सुनकर जवान हुए। परंतु विकास की आधुनिक अवधारणा और धन की भूख,सफलता पाने की अति महत्त्वाकांक्षा ने हमे गांव से शहर,शहर से महानगर पहुंचा दिया। आदमी इंसान से कब मशीन बन गया यह पता ही नहीं चलता है,फिर जवानी बीतने के बाद शरीर के कल पुर्जे ढीले पड़ने लगते हैं तो डॉक्टर की शरण में जाना पड़ता है।डॉक्टर दुनियां भर के जांच के बाद एक ढकिया दवाई लिखता और कुछ जरूरी सलाह देता है। सबसे जरूरी सलाह होती है दिनचर्या और जीवन शैली में बदलाव या उसे नियंत्रित करना। मॉर्निंग वॉक, सादा खाना,योगासन इत्यादि इन सलाहों में जरूर शामिल होते हैं।निष्कर्ष यही है की पुरानी लोकोक्ति के अनुसार जीवन जिओ तो स्वस्थ रहोगे और जिंदा रहोगे।

हमारी भारतीय संस्कृति में सादा जीवन को बड़ा स्थान दिया गया है।हमारी पीढ़ी के अधिकांश लोग,खासकर जिनका जन्म गांव में हुआ है बासी रोटी, बासी भात और नमक तेल मिर्च या तीसी की गुंडी खाकर जवान हुए हैं।ऐसे लोगों में से अधिकांश आपको आज भी शहरों में पले बढ़े टोस्ट ऑमलेट,जिलेबी कचौड़ी का नाश्ता कर जवान हुए लोगों की तुलना में ज्यादा चुस्त और तंदुरुस्त दिखेंगे।

सादा जीवन से प्रेरित होकर पश्चिम में भी मिनिमलिस्ट जीवन शैली का खूब प्रचार प्रसार होता है।आखिर minimalist life style क्या है? आगे हम यही बताने वाले हैं।

 

मिनिमलिस्ट(न्यूनतमतावादी) जीवन ,एक दरिया का अद्वितीय सौंदर्य है, जिसमें आप अपने जीवन को साधारणता और सरलता के साथ जीते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने जीवन को उन चीजों से छुटकारा देते हैं जिसकी अधिकता तनाव का कारण बना देती हैं।

मिनिमलिस्ट जीवन का यह मूल उद्देश्य है मानसिक शांति और जीवन को अधिक जीवंत बनाना। इसे कुछ मुख्य तत्वों में विस्तार से समझाया जा सकता है:

1. सामान्यता: मिनिमलिस्ट जीवन का पहला तत्व है सामान्यता। जीवन में वही चीजें रखें जो वास्तव में आपके लिए अनिवार्य है जो आपके जीवन को मूल्य प्रदान करती हैं और आपको खुश रखती हैं।

2. अप्रयोजन: मिनिमलिस्ट जीवन आपको अप्रयोजन की चीजों से मुक्ति प्रदान करता है, जैसे कि अधिक खर्चने की बजाय बचत करना और अपनी वस्त्रों, ज्वैलरी, और अन्य सामग्रियों को कम करना।

3. स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास: मिनिमलिस्ट जीवन आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देता है। यह आपको उन गतिविधियों में समय देने की अनुमति देता है जो आपके लिए महत्वपूर्ण है, जैसे कि योग, मेडिटेशन, पढ़ाई, और कैरियर के विकास।

4. साझा करना: मिनिमलिस्ट जीवन एक सजीव और सहयोगी समुदाय बनाने का भी कारगर माध्यम हो सकता है, जिसमें लोग अपने संसाधनों को साझा करते हैं और समृद्धि को साझा करते हैं। बड़े शहरों में व्यवहार में लाई जाने वाली कार पुलिंग को आप उदाहरण के रूप में ले सकते हैं।इस व्यवस्था में एक ही जगह पर स्थित ऑफिस,फैक्ट्री में काम करने वाले लोग एक साथ कार शेयर कर ड्यूटी जाते है। इससे पैसे और ऊर्जा की बचत होती है और प्रदूषण कम करने में आप आंशिक योगदान देते हैं।

इस तरीके से, मिनिमलिस्ट जीवन आपको सरलता, मानसिक शांति, और आत्म-समर्पण की ओर ले जाता है, जिससे आप अपने जीवन को अधिक सार्थक और खुशाल बना सकते हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे